तलाक करवाकर शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसका तलाक करवाकर चार साल तक रेप किया और फिर भगा दिया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने  बताया कि करीब चार साल पहले बुलंदशहर में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात खुर्जा थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। जिसके बाद कई बार उसे अपने पास बुलाकर उसके साथ रेप  किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। शादी के कुछ समय बाद आरोपी दोबारा उसके संपर्क में आया। जिसने बहकाफुसला कर उसका तलाक करा दिया। गाजियाबाद ले जाकर निकाह किए बिना कोर्ट मैरिज की। जिसके 10 दिनों तक आरोपी उसे अपने रिश्तेदारों के यहां ले गया और फिर अपने पास से भगा दिया। जब वह आरोपी के घर पहुंची, तो उसके परिजनों ने भी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामलें में जांच शुरू कर दी है।
Exit mobile version