Doctor Movement Physiotherapy क्लीनिक में मनाया गया मदर्स डे, मां बच्चों को किया सम्मानित

Doctor Movement Physiotherapy क्लीनिक में मनाया गया मदर्स डे, मां बच्चों को किया सम्मानित
हापुड़। नगर के शिवपुरी स्थित
Doctor Movement Physiotherapy क्लीनिक में
मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मां बच्चों को सम्मानित किया गया।
माँ ,सासु माँ, चाची माँ और अपने क्लिनिक के स्पेशल बच्चों की मदर के साथ डॉ.
शुभाक्षी शर्मा ने शिवपुरी स्थित Doctor movement physiotherapy क्लिनिक मे Mother’sday celebration किया गया बच्चों को गेम्स और उपहार दिए गए और उनकी माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. शुभाक्षी शर्मा ने सभी माताओं का अभिनंदन और स्वागत करते हुए कहा कि माँ का दिन तो हर दिन ही होता है, उसकी ममता का कोई पैमाना नहीं है ।
इस अवसर पर डॉ सुनीता शर्मा, डॉ.सजल , डॉ. लवी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।











