M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डीएम ने सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया रद्द, फर्म ब्लैकलिस्ट

,हापुड़।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कल 26 फरवरी को होने जा रहा 517 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह प्रशासन ने निरस्त कर दिया। पंडाल में फटे व गंदे कपड़ों के इस्तेमाल और घटिया गुणवत्ता के भोजन की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया। आगामी 26 फरवरी को उक्त योजना के तहत जोड़ों का विवाह संपन्न होना था।

समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब 75 लाख रुपये की लागत से 517 जोड़ों के विवाह का आयोजन प्रस्तावित था। कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने जब व्यवस्थाएं देखीं तो गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

पंडाल में फटे और गंदे कपड़ों का इस्तेमाल,सजावट की निम्न स्तर की सामग्री,भोजन की बेहद खराब गुणवत्ता,साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था में कमी सीडीओ ने मौके पर ही नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।

डीएम अभिषेक पांडेय ने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण में खामियां सही पाए जाने व सरकारी धन की बर्बादी रोकने को विवाह कार्यक्रम निरस्त करने के आदेश दिए,बल्कि संबंधित फर्म मुकुल वेडिंग्स को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया।



उन्होंने बताया कि उक्त फर्म को 75 लाख रुपये का टेंडर दिया गया था और उसने प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी योजना के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। डीएम ने निदेशालय को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि इस फर्म को अन्य जिलों में भी कार्य न दिया जाए।



गौरतलब है,कि कार्यक्रम की तैयारियों में समाज कल्याण विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते निरीक्षण न होता तो इतने बड़े आयोजन में अव्यवस्था और शर्मनाक स्थिति पैदा हो सकती थी।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page