ATMS College of Education Menmoms
News

रेलवे रोड़ पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल सवार बदमाशों ने मोबाइल झपटा,एक गिरफ्तार

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे रोड़ पर पुलिस गश्त ना होनें के चलते बाईकसवार बदमाशों ने पैदल जा रहे एक युवक का मोबाइल छीन लिया। राहगीरों ने एक झपटमार को पकड़ पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। हापुड़ के मोहल्ला सिकंदरगेट के मोती कॉलोनी निवासी जावेद ने बताया कि 28 फरवरी को वह मोबाइल पर बातें करते हुए अपने चाचा नसीम के साथ मोहल्ला शिवपुरी के लिए पैदल जा रहा था। जैसे वह अतरपुरा चौपला के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया और फरार होने लगे। इस दौरान उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी मदद करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसका साथी बाइक से कूदकर फरार होने में कामयाब हो गया। पूछताछ में युवक की पहचान प्रियांशु कुमार निवासी बड़ा मोहल्ला थाना सिंभावली के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page