M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

डीएम ने अवैध भैंसा झोटा दौड़ रुकवाई,नौ गिरफ्तार,

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले प्रसिद्ध गढ़ गंगा मेले के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भैंसा-झोटा दौड़ पर रोक लगाई। जिलाधिकारी अभिषेक पांडे स्वयं मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के नेतृत्व में सिंभावली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया और चार भैंसे-झोटे जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,बीते सोमवार की रात प्रशासन को सूचना मिली कि हाइवे पर कुछ लोग गुपचुप तरीके से भैंसा-झोटा दौड़ आयोजित कर रहे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पांडे तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर सिंभावली थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए नौ आरोपियों को दबोच लिया और चार भैंसे-झोटों को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी आरोपियों को थाना सिंभावली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। और जब्त किए गए भैंसे-झोटों को अस्थायी पशुशाला में रखवाया गया है और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उनकी जांच की जा रही है
डीएम ने कहा कि गढ़ गंगा मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। किसी को भी इस पवित्र आयोजन को अवैध गतिविधियों से कलंकित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भैंसा-झोटा दौड़ पूरी तरह प्रतिबंधित है। जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन हर पल निगरानी में है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
————–
डीएम की कार्यशैली की सराहना की
गंगा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी की तत्परता और सख्ती की सराहना की। स्थानीय व्यापारी संजय अग्रवाल ने कहा,डीएम खुद रात में निरीक्षण पर निकले,इससे मेले में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
वहीं श्रद्धालु सीता देवी ने कहा कि इस बार प्रशासन की सख्ती से मेला शांतिपूर्ण और अनुशासित दिख रहा है।
———–
डीएम ने सख्त कार्रवाई करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि गढ़ गंगा मेला में कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासनिक टीम हर समय निगरानी पर है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों पर शिकंजा कसना तय है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page