M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जीएसटी टीम ने रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों रुपए की टैक्स चोरी की सम्भावना

जीएसटी टीम ने रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों रुपए की टैक्स चोरी की सम्भावना

हापुड़। गौतमबुद्धनगर से आई जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने मंगलवार को बुलंदशहर रोड स्थित नई चुंगी के पास बसपा से सभासद के चाचा की रेगुलेटर बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा।

टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी रही और बाद में विभिन्न दस्तावेज और लैपटॉप आदि लेकर वापस रवाना हो गई। इस दौरान टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।

मोहल्ला पीरबाउद्दीन के अब्दुल मलिक सैफी वार्ड नंबर 19 के बसपा पार्टी से सभासद हैं। नई चुंगी के पास उनके चाचा अफजाल और इकबाल की गैस रेगुलेटर बनाने की फैक्टरी है। मंगलवार दोपहर 20
सदस्यीय टीम ने अचानक पहुंचकर यह कार्रवाई शुरू की। टीम ने कार्रवाई के दौरान अंदर किसी को आने नहीं दिया।

सूत्रों के अनुसार, बोगस बिलों के द्वारा फैक्टरी से माल बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2022 को टैक्स चोरी के मामले में जिला गाजियाबाद से आई जीएसटी की विशेष अनुसंधान



शाखा (एसआईबी) की टीम ने सभासद की रेगुलेटर फैक्टरी पर कार्रवाई की थी। इसमें लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page