HapurNewsUttar Pradesh
मां के साथ रह रही नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हापुड़ ।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक नाबालिग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया।
पुलिस के अनुसार मृतका किशोरी अपने पिता से अलग रहती थी और अपनी माता के साथ रह रही थी। उसके पिता चाय का ठेला लगाते है। बुधवार को उसका शव कमरे पर लटका मिला तो हड़कंप मच गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।












