M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जिलें में केवाईसी ना करवाने वालें हजारों राशनधारकों को सितम्बर माह में नहीं मिलेगा राशन

हापुड़।

बार बार चेतावनी के बावजूद जिले के 96200 कार्डधारकों ने ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले लोगों को अब सितंबर माह से राशन का वितरण नहीं होगा।

शासन के बार-बार समय बढ़ाने के बाद भी जिले के राशन कार्डधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। वर्तमान में जनपद में 9,16,053 लोगों को राशन का वितरण प्रतिमाह होता है। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार तक 8,19,853 लोगों ने ही ई-केवाईसी कराई है।

ऐसे में जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें शासन ने निर्देश दिए थे कि एक सितंबर के बाद से इन्हें राशन नहीं मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ सीमा सिंह का कहना है कि शासन ने पूर्व में आदेश
दिए थे कि 31 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने वालों को एक सितंबर से राशन का वितरण नहीं होगा। जिले में 96,200 कार्डधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब सितंबर में जो राशन का वितरण होगा, इसमें इनके नाम पोर्टल से हटा दिए जाएंगे। अभी कोई नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

 



निलंबित कर दी जाएंगी पात्रों की यूनिट



ई-केवाईसी न कराने वालों की यूनिट को राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। उसके बाद तीन माह का अल्टीमेटम देते हुए राशन कार्ड से नाम हटा देंगे, इसमें पात्र गृहस्थी व अंत्योदय योजना के कार्डधारक शामिल हैं। योजना के तहत जरूरतमंदों को नियमानुसार राशन का वितरण हो सके, इसके लिए ई-केवाईसी ‘अनिवार्य की गई है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page