जिलें में उपभोक्ताओं व किसी भी सामारोह के लिए नहीं होगी गैस सिलेंडर की किल्लत, हेल्पलाइन नंबर जारी, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

हापुड़।
सार्वजनिक व धार्मिक आयोजनों के लिए रसोई गैस की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जिले में एमरजेंसी कोटा रखा गया है। शादी-विवाह, धार्मिक और सामाजिक आयोजन होने से पहले ही आयोजक सिलिंडर की मांग कर सकते हैं। अभी तक सिलिंडर का आवेदन करने के लिए डीएसओ आफिस आना पड़ता था। अब तहसील स्तर पर ही कमेटी बना दी गई है। वहीं परेशानी होने से कंट्रोल रूम में भी संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए तीन नंबर जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी डा. सीमा सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई।
इसमें तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। बता दें कि जनसुनवाई के समय आमजन को गैस सिलिंडर की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय आने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने संबंधियों की शादी, अरष्टी, धार्मिक आयोजन व अन्य प्रयोजन के लिए संबंधित व्यक्ति अपनी ही तहसील में तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 01222304834, 01222304835 और 1077 पर फोन करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।











