M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिलाध्यक्ष ने की भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की घोषणा,कपिल एसएम ने दी बंधाईयां

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक बबली ने मंडल संयोजकों की घोषणा की। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि आज के समय में देश में मोदी जी की और प्रदेश में योगी जी की सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। पिछले 7 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को सिद्ध करते हुए अनेक अनुपम उपलब्धियां प्राप्त की है। क्षेत्रीय सह संयोजक विभु बंसल ने कहा कि आगामी विधानसभा में पहले से ज्यादा सीटे जीतकर हमें अपनी सरकार बनानी है। भाजपा के जिला महामंत्री श्यामेंदर त्यागी एवं मोहन सिंह और जिला कोषाध्यक्ष कपिल एस•एम• ने सभी नवनियुक्त मंडल संयोजकों को बधाई दी।

जिला संयोजक अशोक बबली ने सबका धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन ललित मोदी ने किया। कार्यक्रम में यश गुप्ता गढ़ से, विवेक गर्ग बहादुरगढ़ से, अनिल गोयल सिंभावली से, अंकुर कंसल हापुर से, निमित्त गोयल बाबूगढ़ से, मनोज गोयल छज्जूपुर से, अंकित गोयल पिलखुआ से, निशू बिंदल गालन से उपस्थित थे एवं काफी व्यापारी उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page