fbpx
News

जिलाध्यक्ष डॉ.पायल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेत्री प्रज्ञा पाठक के साथ कार्यकत्ताओं से की बजट व चुनाव को लेकर चर्चा,किया स्वागत

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ.पायल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा नेत्री प्रज्ञा पाठक के साथ कार्यकत्ताओं से बजट व चुनाव को लेकर चर्चा की और भाजपा नेत्री का फूल-मालाएं से स्वागत किया।

कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा पाठक ने कहा कि यूपी में होने वालें निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं,जो लोकसभा चुनाव के लिए दिशा तय करेगें। कार्यकत्ता घर घर जाकर भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताएं और निकाय चुनावों में हर जगह से भाजपा को विजय बनाएं।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ.पायल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने कल्याणकारी बजट पेश कर जनता का मन छू लिया हैं। सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जनकल्याणकारी बजट से विपक्ष बौखला गया था। उन्होंने कहा कि जनपद से भाजपा की सभी सीटें जीतेंगे।

इस मौकें पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा डाक्टर पायल गुप्ता,आशीष सोमानी, दुर्गेश तोमर, राखी जिंदल सारिका सोमानी सीमा रानी प्रभा लक्ष्मी हिमानी आदि मौजूद थी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page