जयपुर में International Convention में Alliance Club Crystal Hapur की शानदार उपलब्धि और सम्मान

जयपुर में International Convention में Alliance Club Crystal Hapur की शानदार उपलब्धि और सम्मान
*जयपुर,
*जयपुर स्थित Ramada Hotel में आयोजित International Convention में Alliance Club Crystal ने अपनी गरिमामयी एवं प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक बार फिर अपनी सक्रियता और उत्कृष्टता का परिचय दिया*
*इस प्रतिष्ठित आयोजन में क्लब के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग के कुशल नेतृत्व में*
*एली भगवंत गोयल जी, राहुल गुप्ता जी एवं विश्वास गोयल जी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की सभी सदस्यों ने न केवल कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि Alliance Club Crystal का प्रभावी प्रतिनिधित्व करते हुए अवार्ड/ट्रॉफी प्राप्त कर क्लब का नाम गौरवान्वित किया*🏆
*इस अवसर पर पूर्व IP एली सरिता वर्मन जी एवं वर्तमान IP एली सुशील अग्रवाल जी का मार्गदर्शन एवं सानिध्य विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा। उनके अनुभव और सहयोग ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं यादगार बना दिया*
*कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्लबों के बीच विचार-विमर्श, सामाजिक कार्यों की रूपरेखा एवं संगठन की आगामी योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे सभी सदस्यों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई*
*यह उपलब्धि न केवल उपस्थित सदस्यों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे Alliance Club Crystal परिवार के समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है क्लब के सभी सदस्यों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं*
*इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल चेयरमैन अनिल बाजपेई,MCC अजय बंसल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता,VDG IST भगवत गोयल जी सम्मिलित रहे*
*रवि मोहन गर्ग*
*अध्यक्ष, Alliance Club Crystal Hapur*











