ATMS कालेज में आयोजित हुआ योग दिवस: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी – विधायक धर्मेश तोमर, नरेन्द्र अग्रवाल

ATMS कालेज में आयोजित हुआ योग दिवस: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी – विधायक धर्मेश तोमर, नरेन्द्र अग्रवाल
हापुड़। ए०टी०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंन्स अच्छेजा, हापुड़ में 11वां अर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक धर्मेश तोमर जी रहें, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आयें योग प्रशिक्षक मंयक शर्मा जी के सानिध्य में एक साथ सूर्य नमस्कार योग मुद्रा, योग का प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विकास में योग की भूमिका, योग के वैज्ञानिक शोध एवं निष्कर्ष, योग के विभिन्न रोगों पर सकरात्मक प्रभाव आदि विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया।
विधायक धर्मेश तोमर ने योग की महत्ता को बतातें हुए बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग ने विश्व के पटल पर अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से ही योग को वैशविक मंच पर प्रस्तुत किया गया उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा की 21 जून को अर्तराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जायें।
इस प्रस्ताव को 193 देशों में से 177 देशों का समर्थन मिला जो कि यूएन इतिहास में सबसे ज्यादा समर्थन पाने वाला प्रस्ताव बना।
संस्था के चेयरमैन नरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अपने व्यकितगत् जीवन पर योग के प्रभाव के बारे में बताया तथा सभी को योग अपने जीवन में अपनाने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश, पूर्व जिला मंत्री भाजपा पवन त्यागी, आशुतोष आजाद, धर्मेन्द्र शर्मा, संस्थान के सचिव रजत अग्रवाल, फार्मेसी के प्राचार्य डॉ० अरूण कुमार, पॉलिटेक्निक हैड विधुत बद्रा, बी०सी०ए० विभाग के हैड डॉ० अरूण भारद्वाज, सत्येन्द्र शर्मा सहित सभी छात्र छात्राओं, शैक्षणिक स्टाफ तथा गैरशैक्षिणक स्टाफ उपस्थित रहा।












