M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जमीन में मुनाफे के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी,तीन महिलाओं सहित चार पर एफआईआर दर्ज

हापुड । जमीन बेचने के नाम पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने एक व्यक्ति से 31 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

ग्राम घुंघराला निवासी अरुण चौधरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पीड़ित की जान पहचान गढ़ गेट शकरकुई निवासी मोहम्मदयुनूससेथी। आरोपी ने पीड़ित को बताया कि वह अपनी बहनों की जमीन उसे दिलवा देगा। जिसे बेचकर वह काफी मुनाफा कमा सकता है। उसकी बहनों ने ने इस इस जमीन को बिकवाने के लिए उससे कह रखा है। आरोपी ने 26 दिसंबर 2023 को अपनी बहनों दिल्ली निवासी सायरा बेगम, रुखसाना बेगम और शाहीन परवीन से मिलवाया। इन तीनों महिलाओं ने अपने को जमीन का मालिक बताया और खतौनी आदि कागजात भी दिखाए। जिस पर आश्वस्त होकर पीड़ित ने तीनों सेइनकी जमीन को खरीदने व प्लाटिंग में बेचना तय कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित से वायदा किया कि जब जब बैनामे होगे, तब तब पीड़ित के कहने पर बैनामा पंजीकृत कराने के लिए उपस्थित रहेगी और आरोपियों ने 26 दिसंबर 2024 को 16 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। जिसमें उसने अलग-अलग खातों में आरोपी
की बहनों के खातों में जमा किए। आरोपियों ने सौ रुपये के स्टांप पेपर पर एक सादा इकरारनामा भी पीड़ित के हक में 26 दिसंबर 2023 को ही नोटेरी द्वारा किया। बैनामों का समय 11 माह का तय हुआ था और पीड़ित द्वारा 15 लाख रुपये आरटीजीएस से फरवरी 2024 में और अदा करने तय हुआ था।

पीड़ित ने इकरारनामे के मुताबिक कैनरा बैंक के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से एक फरवरी 2024 को पांच लाख रुपये रुकसाना को व 13 फरवरी 2024 को पांच लाख रुपये सायरा बेगम को व 22 फरवरी 2024 को पांच लाख रुपये शाहीन परवीन को अदा कर दिए। लेकिन एक वर्ष से ज्यादा का समय निकलने के बाद भी इन लोगों ने बैनामा नहीं किया। आरोपियों ने बैनामा करने और रुपये वापस करने से मना कर दिया। युनूस, सायरा बेगम, रुखसाना बेगम तथा शाहीन परवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page