M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जमीनों के फर्जी बैनामें कर एक दर्जन लोगों से लाखों की ठगी करने वालें गैंग के 20-20 हजार रुपये के दो ईनामी सदस्य गिरफ्तार, 6 सदस्यों को पूर्व में भेजा जेल

जमीनों के फर्जी बैनामें कर एक दर्जन लोगों से लाखों की ठगी करने वालें गैंग के 20-20 हजार रुपये के दो ईनामी सदस्य गिरफ्तार, 6 सदस्यों को पूर्व में भेजा जेल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने भोले-भाले लोगो को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों द्वारा बैनामा कर रुपये हडपने वाले गिरोह के 20,000-20,000/- रुपये के पुरस्कार घोषित एक महिला सहित दो ठगों को गिरफ्तार किया है।

थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत धोखाधड़ी के विभिन्न अभियोगों में फरार वांछित चल रहे 20,000-20,000/- के पुरुस्कार घोषित एक महिला अभियुक्ता सहित दो सदस्यों बाबूगढ़ के गांव अयादनगर निवासी रौनू पत्नी अमन , निशांत पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम भंडगपुर थाना बाबूगढ़ को मोदीनगर रोड़ ब्लॉक के पास से गिरफ्तार किया गया है

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के ठग हैं, जो थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत धोखाधड़ी के विभिन्न अभियोगों में लगातार फरार वांछित चल रहे थे एवं जिनकी गिरफ्तारी पर दो जुलाई को 20 -20 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।



उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ठग खाली पड़ी जमीन/प्लाट को स्वयं का बताते हुए उसके फर्जी कागजात दिखाकर गरीब लोगों की मेहनत-मजदूरी कर छोटी-छोटी बचत से इकठ्ठा की गई धनराशि को हड़पने का कार्य करते हैं।



उन्होंने बताया कि पूर्व में गैंग सदस्य हापुड़ के चमरी निवासी
देवेन्द्र त्यागी उर्फ गुल्लू , सुभाष नगर निवासी रोहताश , बाबूगढ़ के भडंगपुर निवासी संजीत , जगरोशनी , लक्ष्मी व हापुड़ के
न्यू गाँधी विहार निवासी
चन्द्रप्रकाश को जेल भेज दिया था।



उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सदस्य एक संगठित गिरोह बनाकर मौर चमरी में किसी अन्य व्यक्ति की खाली पड़ी
जमीन/प्लाट को स्वयं का बताते हुए उसके फर्जी एंव कूटरचित दस्तावेज दिखाकर भोले-भाले लोगों को बीमारी/मजबूरी का बहाना बताकर कम दाम पर बेचने का प्रलोभन देकर शीघ्र फर्जी बैनामा कराकर गरीब लोगों की मेहनत-मजदूरी कर छोटी-छोटी बचत से इकठ्ठा की गई धनराशि को हड़प लेने का कार्य करते हैं एवं फिर अपना पता बदल देते थे। इनके द्वारा 16 फर्जी कूटरचित बैनामा तैयार किये गये हैं व अन्य और फर्जी बैनामा करने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आये हैं। इन्होंने अलग-अलग नाम व पते के अपने पहचान पत्र व आधार कार्ड बनवा रखे हैं, जिसके जरिए भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फसांकर आर्थिक लाभ कमाते हैं, जिसके सम्बन्ध में अभी तक थाना हापुड़ नगर पर आधा दर्जन केस दर्ज हैं।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


13 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page