M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एबीवीपी हापुड़ की सदस्यता कार्यशाला हुई संपन्न एबीवीपी हापुड़ जिला 16 हज़ार 140 सदस्यों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का लिया लक्ष्य

एबीवीपी हापुड़ की सदस्यता कार्यशाला हुई संपन्न
एबीवीपी हापुड़ जिला 16 हज़ार 140 सदस्यों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने का लिया लक्ष्य
हापुड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हापुड़ जिले की सदस्यता कार्यशाला का शुभारंभ विवेकानंद भवन कार्यालय पर विद्या की देवी मां शारदे व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया गया।
कार्यशाला में हापुड़ जिले के 9 नगर इकाइयों से लगभग 50 छात्र छात्राएं व शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में ज़िला सयोजक आकाश शर्मा ने सभी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान की रूपरेखा व सदस्यता के महत्व पर चर्चा की।एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही प्रत्येक वर्ष सदस्यता अभियान चलाती है जिसे कार्यकर्ता एक पर्व की तरह मनाते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में नए सदस्यों को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है तभी संगठन का कार्य आगे बढ़ता है। विभाग संगठन मंत्री अनुज ठाकुर ने संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो लगातार 76 वर्षों से छात्र छात्राओं व शिक्षकों के हित में कार्य करता है। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवादी विचारधारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी संचालित करता है। जिला संगठन मंत्री सागर शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष अधिक से अधिक छात्र छात्राओं व शिक्षकों को जोड़ने का कार्य अभाविप हापुड़ जिले द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी विद्यार्थियों का संगठन में स्वागत है जो राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर समाजहित में व छात्रहित में कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी या शिक्षक प्रांत द्वारा जारी किए गए नंबर पर बातचीत करके अन्यथा एबीवीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता निर्माण से व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय पर कार्य करने वाला छात्र संगठन है।परिषद् के कार्यकताओं द्वारा जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान हेल्प डेस्क की व्यवस्था तथा नव प्रवेशार्थी विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह आयोजित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि सदस्यता करने हेतु नगर अनुसार व विभिन्न कॉलेजों व प्रखंडों की टोली भी गठित की गई हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page