M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद में युवतियों से अलग अलग हुआ रेप,वीड़ियों किया वायरल ,एक रेपिस्ट गिरफ्तार, दूसरा फरार

हापुड़। जनपद में दो अलग थाना क्षेत्रों में दो युवतियों से रेप किया तथा उनके अश्लील फोटों व वीड़ियों बना लिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती मजदूरी करने के लिए 25 सितंबर को वह मयूरी में बैठकर गई थी। तभी मौका पाकर मयूरी चालक अंकित निवासी इंद्रगढ़ी उसे धनौरा के जंगल में ले गया। जहां उसने मौका पाकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। साथ ही उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी वायरल की।

पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

उधर हाफिजपुर इलाके के एक गांव में एक किशोरी अपने घर पर मौजूद थी। देर रात मौका पाकर पड़ोस का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। जहां उसने किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप किया। इस बीच उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन दौड़े तो वह भाग निकला। लेकिन भागते हुए परिजनों ने उसे पकड़ लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



एएसपी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मामले दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page