M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,मंडल के लिए चयनित हुए छात्र

,हापुड़।

श्री शांतिस्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा स्तरीय जनपदीय विज्ञानं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के 24 विद्यालयों के 46 छात्र छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी तथा गणित-भौतिक विज्ञान और खेल जैसे 6 विषयों पर स्थैतिक और क्रियाशील मॉडल प्रदर्शित किये।

ज़िला विद्यालय निरीक्षक डॉ० पी. के. उपाध्याय ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनसे अपने आसपास की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए नवाचार पर चिंतन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रस्तुतियों का मूल्याङ्कन अजय कुमार मित्तल, प्रतीक गुप्ता, महेश वर्मा, उदेश कुमार, सुमन आर्य और आकांक्षा आर्य ने किया।

कार्यक्रम में अजय कुमार मित्तल, रवींद्र गुप्ता, युगल किशोर, प्रतीक गुप्ता, जगदीश प्रसाद, अरविन्द कुमार, सुशील कुमार, जीतेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र कुमार, सुन्दर पाल, कृष्ण मुरारी, रामकुमार, विशाल गुप्ता, मनोज कुमार,सोहन कुमार, हरीश कुमार, जे.पी. सेठ, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page