पुलिस मुठभेड़: 2 नाबालिग से रेप के आरोपी को गोली मारकर घायलवस्था में किया गिरफ्तार तमंचा बरामद

पुलिस मुठभेड़: 2 नाबालिग से रेप के आरोपी को गोली मारकर घायलवस्था में किया गिरफ्तार तमंचा बरामद
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गुरुवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 2 नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म का आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान भोले पुत्र नेपाल निवासी शेरा कृष्ण की मढैया थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने 26 जून 2026 को 2 नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकारी। इस मामले में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मु0अ0सं0 348/26 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।











