M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चोरों ने दुकानों पर धावा बोल कर हजारों की नकदी व सामान चोरी


हापुड़़।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरा कुटी स्थित तीन दुकानों में चोरों ने शटर तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकान स्वामियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव डेहरा निवासी धीर सिंह ने बताया कि वह गांव के निकट ही खलचुरी की दुकान करता है। जबकि उसके पड़ोस में गांव सलोनी निवासी मिंटू स्पेयर पार्ट्स, जबकि आनंद सिंह परचून की दुकान करता है। तीनों ही लोग मंगलवार की देर रात को रोजमर्रा की तरह अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा दुकान का शटर टूटा हुआ था। जबकि दुकान के अंदर का सामान सब बिखरा हुआ था। पीड़ित दुकान स्वामियों ने बताया कि चोर उनकी दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page