चैकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,चोरी की दस बाईकें बरामद

, हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की दस बाईकें बरामद की।
एएसपी विनीत भटानागर ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन वाहन चोरों गाजियाबाद के मसूरी निवासी वसीम , गढ़ निवासी सलमान व भागीरथ
को स्याना रोड़ दादू के भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनकी निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गयी 10 बाईकें बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से बाईक को को चोरी कर जनपद हापुड़ व आसपास के जनपदों के देहात क्षेत्रों में बेचकर मोटी कमाई करते हैं।















