ATMS College of Education Menmoms
News

प्रोटोकॉल तोड़कर उघमी मनोज गोयल के यहां पहुंचे डिप्टी सीएम, जिलें की सीमा का विस्तार, धीरखेड़ा हो हापुड़ में शामिल,व्यापारियों का उत्पीड़न हो बंद- मनोज गोयल, शान्तुन सिंघल

प्रोटोकॉल तोड़कर उघमी मनोज गोयल के यहां पहुंचे डिप्टी सीएम, जिलें की सीमा का विस्तार, धीरखेड़ा हो हापुड़ में शामिल,व्यापारियों का उत्पीड़न हो बंद- मनोज गोयल, शान्तुन सिंघल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रोटोकॉल तोड़कर हापुड़ के श्री सिद्धबली मार्बल पर उघमी मनोज गोयल के यहां पहुंचे, जहां कार्यक्रम में शहर के उद्यमियों एवं व्यापारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सिद्धबली मार्बल के फर्म मालिक मनोज गोयल द्वारा उपमुख्यमंत्री पाठक का बुके भेंट कर एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर पाठक जी ने सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार द्वारा व्यापार को सुगम बनाने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निवेश को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन के लिए अनेक प्रभावी योजनाएँ लागू की गई हैं, जिनका लाभ उद्यमियों एवं व्यापारियों को मिल रहा है।

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिलाधिकारी हापुड़ एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ के साथ शहर की व्यापारी समस्याओं, कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हापुड़ आगमन के अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के डिविजनल सेक्रेटरी शान्तनु सिंघल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री सिंघल द्वारा धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को जिला हापुड़ में विशेष रूप से सम्मानित/प्राथमिकता दिए जाने का विषय उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। साथ ही, धीरखेड़ा एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों की प्रमुख समस्याओं, जैसे आधारभूत सुविधाएँ, विद्युत व्यवस्था, सड़क, जल निकासी एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों से उन्हें अवगत कराया गया।

उधर संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत करते हुए जिलें का विकास और व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने की मांग रखी, जिस पर डिप्टी सीएम ने उन्हें आवश्यक दिया।

इस मौके पर व्यापारी नेता विजय अग्रवाल तेल वाले, सुशील गोयल, सुनील गोयल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,राजीव गर्ग, सोनू, अक्षत अग्रवाल आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page