ATMS College of Education Menmoms
News

नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को हापुड़वासियों ने दी शुभकामनाएं


हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड के तत्वाधान में एक बैठक कर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक व भारतीय सेना के पूर्व उपसेनापति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष श्रीमती सुमन त्यागी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने राज्यपाल को फोन कर बधाइयां दी गई।

ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि 24 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड ने चरित्र निर्माण कार्यक्रम के तहत हापुड़ जिले के शहीद परिवारों व प्रमुख समाजसेवियों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि थे ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल को हापुड़ की टीम से बहुत लगाव है और कारगिल विजय दिवस पर शुक्रताल मुजफ्फरनगर में उनसे भेंट हुई थी और हापुड़ आने का न्योता भी दिया था।

बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी मनवीर सिंह जिला संरक्षक हरिराज सिंह जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति ज़िला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा तहसील अध्यक्ष सतबीर प्रधान तहसील उपाध्यक्ष ताराचंद जाटव प्रशासनिक सदस्य डॉ कुलदीप आर्य ममता शर्मा महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी मौजूद रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page