घरों में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: दो भाईयों सहित तीन गिरफ्तार, माल बरामद

घरों में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: दो भाईयों सहित तीन गिरफ्तार, माल बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो घरों में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाईयों सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गन्दूनगला निवासी रोबिन सिंह व संदीप के घरों में 16 मई 2026 की रात को घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए थे।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग कै दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला गंदू चैक पोस्ट के पास से तीन आरोपियों हापुड़ के गांव हैदरनगर निवासी पुष्पेंद्र व दिनेश तथा मोदीनगर निवासी
विनय को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया और उनके कब्जे से चोरी के दो लाख रुपए, तंमचें व गाड़ी बरामद की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध गाज़ियाबाद, हापुड़ व मेरठ में 18 केस दर्ज हैं।











