एलायंस क्लब माधव ने मनाया डाक्टर डे, डॉक्टरों को किया सम्मानित

हापुड़। एलायंस क्लब माधव की तरफ से डॉक्टर डे मनाया गया। जिसमें शहर के जानेमाने चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ पवन सिंघल , डॉ सचिन कुमार, डॉ अनूप सिंह, व डॉ दिनेश कोशिक को पटका पहनाकर सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा चिकित्सा को नोबल पेशे के रूप में जाना जाता है और चिकित्सकों को समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है। चिकित्सको को हमारे समाज का सुपरहीरो भी कहा जाता है, कोरोना महामारी से लेकर किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संकट में डॉक्टर्स समाज के लिए ढाल बनकर खड़े रहे हैं।
*क्लब के सचिव अनुज गोयल जी* ने कहा स्वस्थ समाज में योगदान और राष्ट्रीय निर्माण में अभुतपूर्व भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों का आभार व्यक्त करने और उनके समपर्ण और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से *हर साल 1 जुलाई* को *नेशनल डॉक्टर्स डे* मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग, दीपक गर्ग, सौरभ मित्तल, अनूप सिंह,अरूण जिंदल, धुर्व गुप्ता, भुवन जैन आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
धन्यवाद
*अलायन्स क्लब हापुड़ माधव*












