M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पर असम से एसजेएस गुरूद्वारा पहुंची यात्रा, गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिया अपने प्राणों का बलिदान- राजवीर सिंह टिन्नी

गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस पर असम से एसजेएस गुरूद्वारा पहुंची यात्रा,
गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिया अपने प्राणों का बलिदान- राजवीर सिंह टिन्नी

हापुड़।

नेशनल हाईवे- 9 स्थित गुरु तेग बहादुर गुरूद्वारा में बुधवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरु घर से जुड़े उपदेशों को आत्मसात किया।

बलिदान और संदेशों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में समाजसेवी राजवीर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका त्याग और बलिदान समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।



कीर्तन यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र



इस मौके पर निकली कीर्तन यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा असम से प्रारंभ होकर हापुड़ के एस जे एस मोटर्स गुरुद्वारे पहुंची और यहां से अमृतसर (पंजाब) के लिए रवाना हुई। संकीर्तन में दूर-दराज़ से आई संगत ने भी भागीदारी की।



सेवा भाव से महका वातावरण



श्रद्धालुओं ने जल सेवा, लंगर सेवा और अन्य सेवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मधुर कीर्तन और सेवा भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।



एसजेएस मोटर्स टीम का योगदान



इस अवसर पर SJS मोटर्स टीम की ओर से टाटा योद्धा वाहन की चाबी भेंट की गई। गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया और हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने यह चाबी हेड ग्रंथी को सौंपते हुए गुरु घर की परंपरा और संगत के सेवा भाव की सराहना की।



इस मौके पर उत्तर प्रदेश का सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के सचिव सरदार गुरनाम सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया हापुड़ विधायक सदर विजय पाल आढती आदि मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page