M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गढ़ विधायक को ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

गढ़ विधायक को ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
जिलाध्यक्ष लोकेश बंसल के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
हापुड़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से जुड़े पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन हापुड़ जनपद के जिलाध्यक्ष लोकेश बंसल के नेतृत्व में एकत्रित पत्रकारों ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरेंद्र तेवतिया के फार्म हाउस पर पहुंचकर सोपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों ने प्रदेश भर में कार्यरत ग्रामीण पत्रकारों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए उनके हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है, जिसका पंजीकरण संख्या 1153/86 है। संगठन की शाखाएं प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों एवं 551 तहसीलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को न तो सरकारी सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही संस्थागत सहयोग।
ग्रामीण पत्रकार कठिन परिस्थितियों में जनहित से जुड़ी खबरों का संकलन कर प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मान्यता, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा और सम्मान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रहना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, ऐसे में इस स्तंभ को मजबूत करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने की मांग की गई है। इसके लिए निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन कर सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता देने का अनुरोध किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को पहचान और सुरक्षा मिल सकेगी।
इसके साथ ही पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला, मंडल एवं तहसील स्तर पर स्थाई समितियों के गठन और उनकी नियमित बैठकें कराने की मांग की गई है। इन समितियों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने का भी सुझाव दिया गया है, ताकि पत्रकारों की समस्याएं सीधे प्रशासन के संज्ञान में आ सकें।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान करने तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि सीमित संसाधनों में कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए ये सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं।
इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर पर गठित पत्रकार मान्यता समिति और विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों को सदस्य बनाए जाने की मांग भी उठाई गई है, जिससे नीतिगत निर्णयों में ग्रामीण पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
राजधानी लखनऊ में संगठन के कार्यालय के लिए दारुलशफा में निःशुल्क भवन उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से शामिल है।
साथ ही पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के दौरान उत्पन्न होने वाले विवादों के मामलों में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जांच कराए जाने की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है, ताकि पत्रकारों का उत्पीड़न रोका जा सके।
अंत में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि इन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, जिससे ग्रामीण पत्रकारों को सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ लोकेश बंसल, अनुज सिंधु, आरिफ खान, सकील चौधरी, ताहिर खान, अनिल कश्यप, समयदीन, साहिल अंसारी, दीपक कश्यप, अरशद मलिक आदि पत्रकार उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page