HapurNewsUttar Pradesh
देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला निवासी महिला ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी। वह वर्तमान में दो बच्चों की मां है। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। वहीं, देवर उसपर बुरी नजर रखता है। सोमवार की रात देवर ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












