M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर महिला साइबर ठग ने कारोबारी से की 50.50 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी निवासी एक कारोबारी से महिला साइबर ठग ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर एप डाउनलोड करवाया और विभिन्न खातों में 50.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवाएं। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के
नेहरू लेन रेलवे रोड निवासी कारोबारी दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि अगस्त 2025 के एक महिला ने व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क कर अपना नाम ‘ऐश्वर्या देशपांडे’ बताया और प्रोफाइल फोटो व नियमित बातचीत के जरिए उनका विश्वास जीत लिया। कुछ समय बाद उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर विभिन्न क्रिप्टो ट्रेडिंग पोर्टल के लिंक भेजे और अकाउंट बनवाया।

पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में ऑनलाइन इंटरफेस पर लाभ दिखाया गया, जिससे पीड़ित का भरोसा और मजबूत हुआ। इसके बाद दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच महिला ने निवेश करने के लिए अलग-अलग तारीखों में
क्लिक स्टार्म एलएलपी (शिमला), यशश्विनी टेलीकॉम, लाइफब्रिक फील्ड और आशीष टेलीकॉम के नाम से एक्सिस बैंक के खातों में 50.50 लाख रुपये करवाएं दिए। बाद में मोबाइल से एप गायब हो गया और महिला का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

साइबर थाना प्रभारी पटनीश यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page