fbpx
News

श्रीकांत त्यागी प्रकरण में त्यागी समाज ने किया भाजपा का बहिष्कार ,लगाएं बैनर

हापुड़ ।
नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज में रोष व्याप्त हैं। रविवार को तगासराय के त्यागी चौक पर युवाओं ने बैनर लगाकर भाजपा बॉयकॉट का बैनर लगाया। इस दौरान नोएडा से भाजपा सांसद महेश चंद शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की।

मोहल्ले के त्यागी समाज के लोगों का कहना हैं कि त्यागी समाज पूरे मन से भाजपा के साथ खड़ा रहा। लेकिन श्रीकांत त्यागी प्रकरण में भाजपा द्वारा पूरे त्यागी समाज को निशाना बनाया जा रहा है। श्रीकांत द्वारा महिला के साथ की गई अभद्रता की समाज निंदा करता है, लेकिन इस प्रकरण में श्रीकांत के परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस ने अभद्रता की। इस गैरकानूनी घटना की त्यागी समाज निंदा कर रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इस छोटे विवाद को बड़ा बनाकर एक राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया गया है। यह पूरा घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति से प्रेरित होकर कराया गया है। समाज के युवाओं ने बीजेपी नेताओं का तगासराय में बैनर लगाया।

इस मौके पर प्रतीक त्यागी, वेसल त्यागी, पंकज त्यागी, दीपक त्यागी, गौरव त्यागी, विजय त्यागी, प्रशांत त्यागी, अजय त्यागी, आदेश त्यागी, मोंटू भारत त्यागी, राहुल त्यागी, लालकिशन त्यागी, अंशुल, सोनू, प्रदीप, सुमित, नरेश त्यागी आदि शामिल रहे।

Show More

2 Comments

  1. Pingback: 뉴토끼
  2. Pingback: hop over to here

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page