चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आकर शिक्षिका की दर्दनाक मौत

हापुड़ ।
थाना गढ़ क्षेत्र के गांव झंडीना में चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में
शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार गांव झंडीना निवासी शीशपाल की 22 वर्षीय पुत्री विशाखा बीती 8 दिसंबर की शाम पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान उसका कपड़ा मशीन के पट्टे में फंस गया, जिससे वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला।
परिजन घायल अवस्था में विशाखा को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पिछले करीब 15 दिनों से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विशाखा नहीं अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में छात्रों को शिक्षा दे रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।












