काले दूल्हे को देख भड़की दुल्हन,बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में काले दुल्हें को देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया। जिस कारण बारात बैरंग लौट गई। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक गांव में शुक्रवार रात को रामपुर जनपद से एक बारात गांव में आई थी। घुड़चढ़ी के बाद दुल्हा जैसे ही मंडप में पहुंचा,तो काले दुल्हें को देख दुल्हन की सहेलियां व रिश्तेदार कानाफूसी करनें लगें। मामलें की जानकारी दुल्हन को दी गई।

काले दुल्हें की बात सुनकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे परिजनों व बारातियों में हड़कंप मच गया। हांलांकि दोनों पक्षों ने ही दुल्हन को समझाते का प्रयास किया, परन्तु दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही,जिस कारण बारात को बिना दुल्हन ही बैरंग लौटना पड़ा।

Exit mobile version