कार सहित तीन वाहनों की आपस में हुई भीषण टक्कर, कांस्टेबल की कार हुई क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित

कार सहित तीन वाहनों की आपस में हुई भीषण टक्कर, कांस्टेबल की कार हुई क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में निजामपुर स्थित शिवा ढाबा के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दिल्ली एटीएस में तैनात कॉन्स्टेबल प्रशांत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल प्रशांत दीपावली की छुट्टी पर दिल्ली से हापुड़ अपने घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार निजामपुर स्थित शिवा ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे चल रहे ई-रिक्शा से जा टकराई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कॉन्स्टेबल प्रशांत को हल्की चोटें आईं, जबकि ई-रिक्शा चालक को मामूली खरोंचें आईं।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।












Thank you for sharing excellent informations. Your web-site is very cool. I am impressed by the details that you have on this blog. It reveals how nicely you perceive this subject. Bookmarked this website page, will come back for more articles. You, my friend, ROCK! I found simply the info I already searched all over the place and just could not come across. What a great web-site.
I’m curious to find out what blog system you are working with? I’m having some small security problems with my latest website and I would like to find something more safe. Do you have any recommendations?
I like this post, enjoyed this one thanks for posting. “The goal of revival is conformity to the image of Christ, not imitation of animals.” by Richard F. Lovelace.
My brother recommended I might like this web site. He was entirely right. This post truly made my day. You cann’t imagine simply how much time I had spent for this info! Thanks!