ATMS College of Education Menmoms
News

परिचितों ने गोदाम का ताला तोड़कर 18 लाख रुपये के स्टील किए चोरी

परिचितों ने गोदाम का ताला तोड़कर 18 लाख रुपये के स्टील किए चोरी

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक बर्तन व्यापारी ने अपने परिचितों पर गोदाम का ताला तोड़कर 18 लाख रुपये कीमत के 15 टन स्टील के बर्तन चोरी कर फरार होनें का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे रोड स्थित मोहल्ला श्रीनगर निवासी कृष्ण कुमार ने एसपी को पत्र देते हुए बताया कि नगर के कोठी गेट स्थित एक उसकी दुकान और कसरेठ गेट स्थित एक गोदाम भी है। जो कि वहीं से अपना कारोबार करता है और उसने दुकान का जीएसटी नंबर भी ले रखा है। उसके पिता उसका स्थानीय स्तर पर सहयोग भी करते हैं। शनिवार को
पीड़ित काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। इसी बीच उसके पिता कुछ बर्तन आदि सामान लेने गोदाम पर आया तो शटर के ताले टूटे मिले। स्थानीय लोगो से जानकारी करने पर पता चला जानकारों ने ही गोदाम के जबरन ताले तोड़ 18 लाख रुपये कीमत के 15 टन स्टील के बर्तन चोरी से बेच दिए हैं। पीडित ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीडित व उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। पीडित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page