M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस मे नए सदस्यों की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित हैं,आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खुद अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही हैं – कांग्रेस

हापुड़। शुक्रवार को बुलंद शहर रोड स्थित दिल्ली गेट पर शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव अब्दुल कलाम मालागढ़ वालो के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी ने नए सदस्यों को कांग्रेस संगठन से जोड़ ओबीसी विभाग शहर कांग्रेस कमेटी में जिम्मेदारी सौंपी हैं। ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी ने सरफराज अहमद और अब्दुल्ला कुरैशी को शहर सचिव नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपकर उन्हें बधाई दी है। गुलफाम कुरैशी ने कहा हैं कि जब से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने संभाली हैं। तब से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश में परिवर्तन और प्रदेश के बेहतर विकास के लिए कांग्रेस की सरकार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और कांग्रेस संगठन से जुड़ रहा हैं साथ में ये भी कहा हैं कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी खुद अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा हैं कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गांव गांव,शहर शहर कांग्रेस की सदस्यता का अभियान 26 नवंबर से पूरे प्रदेश में जोरों से चलाया जा रहा हैं। ये अभियान 10 दिसंबर तक पूरे यूपी में चलाया जाएगा। गौरव गर्ग ने नवनियुक्त सदस्यों द्वारा अपने वार्डों में अधिक से अधिक लोगों से कांग्रेस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 8230005000 पर मिस्ड कॉल लगवाकर प्राप्त हुए टेक्स्ट मैसेज में लिंक पर क्लिक कर पेज पर दिए गए फॉर्म को भरवाने की अपील की है। नवनियुक्त सदस्यों को मनोनयन पत्र शहर कांग्रेस सचिव व कार्यालय प्रभारी भरतलाल शर्मा की देखरेख में दिए गए।
मनोनयन पत्र सौंपने वालों में शहर कांग्रेस महासचिव फिरोज कुरैशी और शहर कांग्रेस सचिव व कार्यालय प्रभारी भरतलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page