M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भमैड़ा प्राथमिक विद्यालय घटना., एबीएसए व प्रधानाध्यापक की लापरवाही हुई उजागर:सूत्र

भमैड़ा प्राथमिक विद्यालय घटना., एबीएसए व प्रधानाध्यापक की लापरवाही हुई उजागर:सूत्र

-डीएम द्वारा गठित ने टीम ने घटना की जांच की

-आज डीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट बीएसए द्वारा रखी जायेगी

-भमैड़ा प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से दो बच्चे हुए थे घायल

,हापुड़ ।



जनपद के हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव भमैड़ा में गत शनिवार को प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से उसकी चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गये थे। सूत्रों की मानें तो जांच टीम की रिपोर्ट में खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक की लापरवाही उजागर हुई है। बुधवार को जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रखी जायेगी।



       हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव भमैड़ा के प्राथमिक स्कूल भवन बीते शनिवार को लंच के समय भरभराकर जर्जर छत का मलबा कक्षा पांच के आहिल और फिजा के ऊपर मलबा गिरा। जिससे फिजा के सिर और आहिल घायल हो गये थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था। डीएम ने घटना की जांच करने के लिए सदर एसडीएम,बीडीओ व अभियंता की टीम को गठन किया था। बताया गया कि उक्त विद्यालय में बीस दिन पूर्व भी कक्षा में छत का प्लास्टर टूटकर गिरा था।



————————–



डीएम ने किया निरीक्षण



गत रविवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गांव भमैड़ा पहुंचकर प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। घर पहुंचकर अभिभावकों ने बच्चों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की थी।



——————



बीएसए ने घायल बच्चों हालचाल जाना

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने भी रविवार को गांव भमैड़ा में घायल बच्चे आहिल व फिजा के घर पहुंचकर परिजनों से घायल बच्चों का हालचाल जाना था।

—————

लापरवाही उजागगर हुई

सूत्रों की मानें तो डीएम द्वारा गठित अधिकारियों की टीम ने घटना की जांच की,जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक की लापरवाही उजागर हुई है। विद्यालय में शासन से आई कंपोजिट ग्रांट का उपयोग नहीं किया गया। इस धनराशि से कक्ष की मरम्मत का कार्य कराया जा सकता था।

     सूत्रों की मानें तो जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। अब बुधवार को बीएसए द्वारा रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। डीएम के आदेश पर कार्यवाही की जायेगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page