M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस जनों ने मनाया देश का संविधान दिवस, बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था, “संविधान दिवस” को पहले “राष्ट्रीय कानून दिवस” के रूप में मनाया जाता था — अभिषेक गोयल.

बाबा साहब के बनाए संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपनी आखिरी सांस तक देश के संविधान की रक्षा करता रहेगा, देश की मौजूदा भाजपा सरकार देश के संविधान को बदलने का कर रही हैं जी तोड़ प्रयास — कांग्रेस.

हापुड़। शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जन मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने देश का “संविधान दिवस” मनाया। संविधान दिवस पर कांग्रेस जनों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले “संविधान दिवस” को “राष्ट्रीय कानून दिवस” के रूप में मनाया जाता था।
वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा ने कहा कि संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था लेकिन गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान को अमल में लाया गया था। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सर हरीसिंह गौर जी का जन्म भी हुआ था।
कांग्रेस जनों ने “संविधान दिवस” पर भाजपा सरकार को घेरते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपनी आखिरी सांस तक देश के संविधान की रक्षा करता रहेगा। देश की मौजूदा भाजपा सरकार देश के संविधान को बदलने का जी तोड़ प्रयास कर रही हैं। इस दौरान कांग्रेस जनों ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी और लोगों को संविधान की शपथ दिलाई।
इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, वाईके शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, सीमा शर्मा, भरतलाल शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, अनूप कुमार, अशोक जाटव, देवेंद्र कुमार, तारेश्वर त्यागी, महेश शर्मा, सुबोध शास्त्री, गौरव गर्ग, निसार खान, चरण सिंह, रीना जाटव, असलम सैफी, मुजम्मिल, सादक कुरैशी, मोहसिन सैफी, अतिकुर रहमान,मास्टर जहीर, दानिश, राजू भारती, शमशाद अंसारी, मन्नू सिंह, रोहित, नाजरीन, जुबैदा, अफरोज, आमना, उषा, तसरीम, रूसपाली, कुमारी राखी, सुशीला, मीनाक्षी, पूजा, अंकुर अग्रवाल, सुनीता, राजेश, अनीशा, रुखसार, परवीन, सुमर्ती, रश्मि, रवि जाटव, मोनू जाटव, आर्यन केम, आसू, परविंदर जाटव, दीपक जाटव आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे.!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page