कर्मचारी को हुआ डेंगू बुखार

कर्मचारी को हुआ डेंगू बुखार

हापुड़। जनपद में स्वास्थ्य कर्मचारी को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य कर्मचारी राजस्थान राज्य के अलवर जिले का रहने वाला है। इसलिए जिले की सूची में डेंगू का केस शामिल नहीं होगा। स्वास्थ्य कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

मौसमी बीमारी के बाद जनपद में डेंगू मलेरिया के मरीज के बढ़ रहे हैं। बुखार के घर घर में मरीज हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया के मरीज खोजे जा रहे हैं। अब एक स्वास्थ्य कर्मचारी को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य कर्मचारी राजस्थान राज्य के अलवर जिले का रहने वाला है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मरीज को जिले की सूची में शामिल नहीं करेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कूलर, फ्री, गमलों में डेंगू का लार्वा तलाशा गया। लार्वा उक्त स्थानों पर मिला।

Exit mobile version