M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

साइबर ठगों ने सात बार में खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट निवासी एक व्यक्ति के खाते से सात बार में एक लाख रुपए उड़ा दिए।

जानकारी के अनुसार ब्रजघाट निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि वह किसी कार्य से हरदोई की तरफ गए थे। अचानक उनके मोबाइल पर सात मैसेज प्राप्त हुए। इसमें करीब एक लाख रुपये खाते से निकाले गए थे। मैसेज को देख वह कुछ ही देर में बैंक पहुंचे तथा पूरी घटना से अवगत कराया। बैंक कर्मियों द्वारा उनके खाते को सुरक्षा देने अथवा ठगी रकम को वापस कराने का रास्ता बताने के बजाए उनको वहां से टरका दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जहां से पुलिस की सलाह पर साइबर थाने में आनलाइन शिकायत की गई है। पीड़ित ने बताया कि उसने कोई ओटीपी किसी को नहीं दिया है और न ही कोई फाइल को ओपन किया है। बावजूद इसके खाते से करीब एक लाख रुपये गायब हो गए।

साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि साइबर ठगों ने हनी ट्रैप के माध्यम से ब्रजघाट के ही रहने वाले एक पीड़ित से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली है। इस मामले में भी तीन दिन पूर्व साइबर सेल में शिकायत की गई है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page