ओडिशा में रेल हादसे में मृत लोगों की आत्मशांति के लिए मौन रखा

गढ़मुक्तेश्वर
नगर पालिका परिसर में उड़ीसा में हुए रेल हादसे में मृत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए पालिका अध्यक्ष सहित सभासद और अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया।

शनिवार को आयोजित शोक सभा में पालिका अध्यक्ष राकेया बजरंगी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल 900 से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। जिसके चलते आज नगर पालिका में भी हादसे में मारे गए लोगों केी आत्मशांति के लिए शोक सभा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए, जिसमें जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभासदों ने मृतक आत्माओं की शांति की प्रार्थना।

Exit mobile version