M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एसपी ने जिलें में 28 दरोगाओं सहित 59 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर , मचा हड़कंप

एसपी ने जिलें में 28 दरोगाओं सहित 59 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

हापुड़।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिलें में 28 दरोगाओं सहित 59 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन स उपनिरीक्षक सुशील शर्मा को थाना गढ़मुक्तेश्वर, जयवीर सिंह को थाना हापुड़ देहात, मुकेश कुमार को थाना धौलाना, योगेश कुमार को पिलखुवा कोतवाली, जबकि संजय कुमार शर्मा को सिंभावली थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। मेजर सिंह विर्क को चौकी प्रभारी कॉलेज गेट पिलखुवा, वीरेश को बाबूगढ़ थाना, देवेंद्र कुमार को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली, लक्ष्मण सिंह को बहादुरगढ़ और दीपक गौतम को गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा पिंकू कुमार को सिंभावली, पाला राम को कपूरपुर, संदीप कुमार को सिंभावली, रविंद्र कुमार को बाबूगढ़, अजय कुमार को हापुड़ देहात, सतीश शर्मा को पिलखुवा, मुकेश शर्मा को धौलाना, जयकरन सिंह को महिला थाना तथा वीर अभिमन्यु को एएचटी थाना भेजा गया है। वहीं सिंभावली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक वासुदेव को पुनः थाना सिंभावली में ही जिम्मेदारी दी गई है। बाबूगढ़ थाना से किशन पाल को चौकी प्रभारी एसएसवी बनाया गया है।



एसएसवी चौकी प्रभारी आजादवीर सिंह को थाना हापुड़ नगर भेजा गया है। चौकी प्रभारी वैट जय इंद्र को महिला थाना, उपनिरीक्षक विनीता रानी को गढ़मुक्तेश्वर से बहादुरगढ़, मनोज कुमार अहलावत को कपूरपुर से पुलिस लाइन, राजवीर को गढ़मुक्तेश्वर से चौकी प्रभारी वैट थाना सिंभावली और उपनिरीक्षक रजत कुमार को गढ़मुक्तेश्वर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही 31 अन्य पुलिस कर्मियों के भी तबादले किए गए हैं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page