M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एलायंस क्लब हापुड क्रिस्टल के पदाधिकारियों ने गौशाला में की गौसेवा, सनातन धर्म में गौ सेवा पुण्य सेवा- रवि मोहन

एलायंस क्लब हापुड क्रिस्टल DISTT 142 N ने नए वितीयवर्ष 2026- 2027 के तीसरे मासिक सेवा कार्य मे की श्री जी गौशाला में गौ सेवा

हापुड़।

*एलायंस क्लब हापुड क्रिस्टल ने अपने मासिक प्रोजेक्ट के लिये गौ सेवा का कार्य किया। जिसमें श्री जी गौशाला धीरखेड़ा ग्राम में जाकर सभी एलायंस साथियो ने सपरिवार श्री जी गौशाला धीरखेड़ा मेरठ रोड गौशाल जाकर गौ सेवा की जिसमे गायों को हरा चारा, चोकर, घीया, गाजर, पालक, खीरे, तरबूज, हर धनिया,केले,गुड़ ,भिलिया (कद्दू) सेकड़ो गौ वंश ओर नंदी को खिलाया गया।
जिसमे परिवार के बच्चो ओर बड़ो ने गोवंशों को अपने हाथों से चारा खिलाया ।

*डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवत गोयल ने कहा एलाइंस क्लब एक इंटरनेशनल संस्था है जो निरंतर सामाजिक हित और सेवा कार्यों में अपनी भागेदारी आगे बढ़कर करती है । हापुड़ शहर में भी 8 एलाइंस क्लब है जो समय-समय पर भिन्न-भिन्न प्रकार के सेवा और समर्पण के कार्य करते रहते हैं।*

*इस मौके पर अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने बताया सनातन धर्म में गौ सेवा को अत्यंत पुण्य कार्य माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गौ माता की सेवा करने से जीवन में सुख समृद्धि शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।*



*सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा गौ सेवा करने से इंसान के अंदर दया करना और सेवा भावना का विकास होता है साथ ही गौ सेवा करने से मानसिक शांति और जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। हमें नित्य प्रतिदिन गौ सेवा का कार्य करते रहना चाहिए।*



*pro सर्वेश गोयल ने कहा क्रिस्टल क्लब लगातार पिछले कई वर्षों से गौ सेवा एवं अनेक सामाजिक सेवा कार्यकर्ता रहा है और आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा।*



*सेवा कार्य मे क्रिस्टल परिवार से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट सचिव राहुल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष विश्वास गोयल, क्लब अध्य्क्ष रवि मोहन गर्ग, क्लब सचिव योगेन्द्र अग्रवाल (मोनु बर्तन वाले), कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल , चेयरमैन – राहुल जैन, जॉइंट सचिव पंकज कंसल, pro सर्वेश गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमेन- राहुल गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अचिन जैन, सुनील सिंहल, संजय वर्मा ,दीपक गर्ग एडवोकेट , राजेश वर्मा, प्रदुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सचिन गोयल सचिन अग्रवाल , रश्मि गर्ग, अंजली अग्रवाल, पूनम वर्मा, सताक्षी सिंहल, गीता अग्रवाल,शालनी अग्रवाल, पूनम आदि एलायंस साथी परिवार सहित गौ सेवा कार्य में मौजूद रहे।*











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page