M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsNews

चंद पैसों के चलते दहेज लोभी कर रहे विवाहिता की जिंदगी बर्बाद

Greater Noida थाना बिसरख में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अश्लील हरकत करने और जेवरात आदि हड़प लेने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

क्या है पूरा मामला
बिसरख थाना पीड़िता ने बताया कि साल 2022 के दिसंबर महीने में उसकी शादी सायर सोसाइटी बिसरख निवासी विशाल मोहन शर्मा से हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसके पति दिल्ली सरकार मे ऑफीसर के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि शादी के समय से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका नंदोई पुनीत उसके साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुका है। ये लोग उसे पागल घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं।

इन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति विशाल मोहन शर्मा, सास अनीता, ननंद विलक्षणा और नंदोई पुनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़िता उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्य करती थी, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के बाद 2 वर्ष पूर्व बर्खास्त कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे तंग कर रहे है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page