प्रशिक्षण महाअभियान पूर्ण होने पर पदाधिकारियों का प्रशांत त्यागी ने किया सम्मान

प्रशिक्षण महाअभियान पूर्ण होने पर पदाधिकारियों का प्रशांत त्यागी ने किया सम्मान
हापुड़ ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के सफल समापन के उपलक्ष्य में उत्तरी मंडल द्वारा सिटी हार्ट होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रशिक्षण महाअभियान की सराहना करते हुए समस्त टीम को बधाई दी और संगठन की मजबूती में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जावान नगर अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान ने भी प्रशिक्षण अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
वहीं उपाध्यक्ष मनोज कर्णवाल ने भी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मनोज कर्णवाल, श्योदान सिंह, प्रवीण शर्मा, अमित त्यागी, संजय शर्मा, महामंत्री गगन बटला, उदय कंसल, मंत्री संजीव शर्मा, राजन वाल्मीकि, माधवी, विनीत त्यागी, विकास गौड़ शिल्पी गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपांशु गर्ग, कोषाध्यक्ष आयुष सर्राफ, मीडिया प्रभारी हिमांशु कश्यप, सह मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी वैभव त्यागी, सह सोशल मीडिया प्रभारी विराट शर्मा, कार्यालय प्रभारी मोहित गुप्ता एवं सह कार्यालय प्रभारी विकास शर्मा
नगर महामंत्री युवा मोर्चा रितिक त्यागी उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।











