M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

एडवोकेट कृष्णकांत गुप्ता के नेतृत्व में किया गया स्वदेशी संकल्प यात्रा का स्वागत, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की दिलाई शपथ

हापुड़।

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने देशभर में स्वदेशी विचार और उत्पादों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही स्वदेशी संकल्प यात्रा का हापुड़ पहुंचने पर स्वागत किया गया।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक कुलदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश स्वदेशी अपनाओ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा देशभर में जनजागरण का कार्य कर रही है।

व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे, तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा।

जिला संयोजक डॉ जीत सिंह और जिला सहसंयोजक नितिन गोयल ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई।



कार्यक्रम का संचालन व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता ने किया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, डॉ विपिन गुप्ता, विजेंद्र, अरुण शर्मा, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, जय प्रकाश, मालती भारती, रेखा जैन, रीता गुप्ता, अविन गोयल, मोहित अग्रवाल आदि थे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page