M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए ने मानचित्र स्वीकृत कर पांच करोड़ का प्राप्त किया राजस्व : वीसी डॉ नितिन गौड़ 

एचपीडीए ने मानचित्र स्वीकृत कर पांच करोड़ का प्राप्त किया राजस्व : वीसी डॉ नितिन गौड़

,हापुड़ ।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा चलाये गये ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान का अब असर दिखाई देने लगा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन महीने में प्राधिकरण में आये 86 में से 49 मानचित्र स्वीकृत कर 5 करोड़ 3 लाख रुपये प्राप्त किये है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है,कि वह प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण व कालोनी विकसित करें।

     हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय व अनावासीय निर्माण कराने के लिए प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना होता है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराकर कराया गया निर्माण अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है।

       वर्ष 2025-26 में अप्रैल,मई व जून माह में प्राधिकरण ने जनपद में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान चलाकर कई अवैध कालोनी व अवैध निर्माण सील किये थे। जिसका असर अब दिखाई देने लगा है। लोग निर्माण कार्य करने के लिए एचपीडीए ने मानचित्र स्वीकृत कराने लगे है। प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जनमानस से अपील भी की जाती है,कि वह प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराकर ही निर्माण कराये। मानचित्र स्वीकृत कराने के प्राधिकरण द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित फीस वसूली जाती है।



प्राधिकरण के वीसी डॉ नितिन गौड़  ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल,मई व जून महीने में प्राधिकरण में स्वीकृति के लिए आये 86 से 49 मानचित्र स्वीकृत कर 5 करोड़ 3 लाख रुपये प्राप्त किये है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page