M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पं अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलवाई-निशांत अग्रवाल,पूर्व पीएम की जंयती पर अर्पित किए पुष्प


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा हापुड (उत्तरी ) सोशल मीडिया संयोजक निशांत अग्रवाल ने कहा कि पं. अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विश्व में एक अलग पहचान दिलवाई। अटल जी के सपनों को पीएम मोदी साकार कर रहे है।
निशांत यहां भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर सम्बोधित कर रहे थे।
हापुड उत्तरी मंडल के शक्ति केंद्र 13 के बूथ संख्या 127 पर बूथ अध्यक्ष निशांत अग्रवाल जी की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
नगर संयोजक दीपांशु गर्ग ने कहा कि आज देश अटल जी के सपनों पर ही चल रहा हैं। अटल जी ने देश की तरक्की और उत्थान के लिए अपने कार्य किए और अपने सिद्धांत से समझौता ना करते हुए प्रधानमंत्री पद पर भी छोड़ दिया था ।

हापुड नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत दीवान व नगर उपाध्यक्ष भाजपा मनीष अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर नगर मंत्री संजीव शर्मा , नगर संयोजक दीपांशु गर्ग , नगर मीडिया प्रभारी उदय कंसल , नरेश शर्मा , कल्प खन्ना ,हर्षित कंसल , विकास शर्मा , राजेश कुमार अग्रवाल , दीपक गिरी , व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page