fbpx
News

उ.प्र.महिला शिक्षक संघ के मनाया स्थापना दिवस,वृद्ध आश्रम में वितरित किया मिष्ठान

हापुड़़। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के स्थापना दिवस पर हापुड़़ जनपद शाखा ने वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ मनाया और मिष्ठान का वितरण किया।

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष जयश्री व जिला महामंत्री डॉ.सुमन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और अधिकार के लिए उ.प्र. महिला शिक्षक संघ का गठन किया गया,जिसमें महिला शिक्षकों के उत्पीड़न व अन्य समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर से करवाए जानें का प्रयास किया जाता हैं।

संघ की प्रदेशाध्यक्ष सुलोचना मोर्य के निर्देश पर हापुड़ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों ने स्वर्ग आश्रम रोड़ स्थित वृद्ध आश्रम जाकर
बुजुर्गों के साथ महिला शिक्षक संघ स्थापना दिवस मनाया और बुजुर्गों को मिष्ठान वितरित किया गया ।इस मौकें पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा तोमर, उपाध्यक्ष आशा मीडिया प्रभारी गुलशन रिफत नसीम, कुसुमलता, सुषमा मलिक, कमलेश, सुधा, शशि सिंह, अरुणा राजपूत, रेनू चौधरी, कमल सक्सेना, लक्ष्मी आदि उपस्थित थी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page