M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

उपकरण बरामद करने ले जा रही पुलिस की पिस्टल छीनकर गैंगस्टर ने की फायरिंग, मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल , पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल , क्या होगी कार्रवाई

उपकरण बरामद करने ले जा रही पुलिस की पिस्टल छीनकर गैंगस्टर ने की फायरिंग, मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल , पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल , क्या होगी कार्रवाई

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक गौकश गैंगस्टर को गौकशी के उपकरण बरामद करने ले जा रही पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर सरकारी पिस्टल बरामद की। पुलिस की इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या एसपी कार्रवाई करेंगे,ये सवाल लोगों के मन में उठ रहा हैं।

जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र में दो जून को
ग्राम सालेपुर कोटला के जंगल में गौकशी की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने एक गौकश गढ़ के अठसैनी निवासी नूरु कुरैशी को गिरफ्तार किया था। जो
थाना गढ़मुक्तेश्वर का टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

गढ़ सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि उक्त गौकश को हाफिजपुर पुलिस उसकी निशानदेही पर थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरणों की बरामदगी हेतु लेकर गई थी, जहां पर बदमाश द्वारा पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया तथा पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से सरकारी पिस्टल, मैगजीन, उपकरण बरामद किए।



उन्होंने बताया कि
गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों पर गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के दो दर्जन से अधिक केस दर्ज है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page