ATMS College of Education Menmoms
News

एस एस वी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता, बच्चों को किया पुरस्कृत

हापुड़। एस. एस .वी.इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सैकड़ों बच्चों ने इस प्रति योगिता में भाग लिया ,प्रतियोगिता का विषय था “हमारे राष्ट्रीय महानायक कौन”
इस अवसर पर कंपनी की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी द्वारा विद्यालय को उषा कंपनी का एक सौ पचास लीटर का वाटर कूलर भी बच्चों की सुविधा के लिए भेट किया गया। कंपनी के अधिवक्ता अतुल अग्रवाल द्वारा बच्चों के खेल कूद के सामान के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को 11000/ रुपए भेंट किए गए। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा अनिल बाजपेई ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद,बाबू सुभाष ,एवं बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारियों ने कुर्बानियां देकर हमारे देश को आजादी दिलाई। ये महानायक इन हवाओं में हैं,फिजाओं में हैं,गीत में हैं,संगीत में हैं,अम्बर में हैं समंदर की लहरों में हैं,हमारे दिल में बसे हे हैं ,कविता में छंद की तरह सजे हैं।

सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा हमारे महानायक हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ सहायक धीरज शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों की गाथाएं बच्चों को बताना आज के समय की महती आवश्यकता है।

विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने कहा भगतसिंह ,सुखदेव राजगुरु यातनाओं को सहते हुए फांसी के फंदे को चूमा था तब कहीं जाकर हम गुलामी की जंजीरों एवं बेड़ियों से आजाद हो सके थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गर्ग ने कहा कि कॉलेज के बच्चों की सुविधा के लिए प्रदत्त वाटर कूलर भीषण गर्मी में बच्चों को राहत प्रदान करेगा।इस नेक कार्य के लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।

प्रसिद्ध समाजसेवी अमित शर्मा राजेश्वर,अतुल अग्रवाल एवं प्रीतम ने भी सभी बच्चों को प्रेरक प्रसंग के द्वारा प्रेरित किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page